आगरालीक्स ..आगरा में आज सीएम योगी आदित्यानाथ आ रहे हैं, सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में एमजी रोड पर जाम में फंस सकते हैं।
आगरा कॉलेज मैदान पर एबीवीपी के 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अंतिम दिन यशवंतराय केलकर पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे, वे सुबह 11 15 बजे आगरा में आ जाएंगे, खेरिया एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां वे
सागर रेडडी को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वे करीब दो घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहेगा, इसके बाद चले जाएंगे।
एमजी रोड पर वाहनों की संख्या बढने से लग सकता है जाम
राष्ट्रीय अधिवेशन में 1800 पदाधिकारी आए हुए हैं, इसके सााि ही शहर के एबीवीपी कार्यकर्ता और भाजपा नेता भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। इससे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एमजी रोड पर वाहनों का भार अधिक रहेगा और जाम लग सकता है।