आगरालीक्स ..आगरा के घने बाजार में साडों की लडाई में बच्ची को बचाने में महिला की मौत, लोगों में आक्रोश है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम को श्रीमनकामेश्वर मंदिर के करीब गुलाबखाना निवासी महिला 65 साल की स्नेह लता जा रही थीं, उनके बगल में छह साल की त्रिया गुप्ता चल रही थी। काला महल क्षेत्र में लड रहे सांडों को स्थानीय दुकानदारों ने पानी और गत्ते जलाकर भगाया, वे भागने लगे। बताया जा रहा है कि बच्ची त्रिया गुप्ता को बचाने में स्नेहलता सांड के सामने आ गई, सांड स्नेहलता को जबरदस्त टक्कर मारते हुए आगे चले गए। सांड ने स्कूटर वालों को चपेट में लिया।उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाने लगे, उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर छत्ता उमेश पांडेय का मीडिया से कहना है कि सांड़ों की टक्कर से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
अफरा तफरी का माहौल, आक्रोश
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम पांच बजे काला महल के बाजार में दो सांडों के बीच में लडाई शुरू हो गई, बाजार की सडक छोटी है, इससे दोनों तरफ का यातायात रुक गया। दुकानदारों को दुकान बंद करनी पडी और सांडों को बाजार से हटाने में लग गए, सांडों पर पानी डाला लेकिन वे नहीं गए। इसके बाद गत्ते में आग लगाकर साड पर फेंकी गई। लडते हुए सांड फांगने लगे, इससे घने बाजार में अफरा तफरी मच गई। बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।