आगरालीक्स ..आगरा में बारिश में बच्चों को स्कूल को ले जा बस और वैन भिडी, हादसे में बच्चे घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के 100 फुटा रोड कालिंदी विहार में आईसी मॉडल स्कूल है, आगरा में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही थी। सुबह करीब नौ बजे आगरा अलीगढ मार्ग से बच्चों को स्कूल लेकर बस और वैन जा रही थी। आगे स्कूल बस चल रही थी। बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछ से बच्चों से भरी मारुति वैन टकरा गई। बस से वैन के टकराने के बाद चीख पुकार मच गई, चीता मोबाइल के सिपाही शैलेंद्र ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
आधा दर्जन बच्चे घायल
हादसे में स्कूल वैन में सवार प्रिंस पुत्र पूरन सिंह, प्रेम सिंह पुत्र मुकेश, विशेष, संगम पुत्र माधव सिंह, प्रियांजल, नंदनी घायल हो गए हैं।
फाइल फोटो