Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr Prabha Malhotra Sport Injury centre in Rainbow, Hospital Agra
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Dr Prabha Malhotra Sport Injury centre in Rainbow, Hospital Agra

207

आगरालीक्स.. यकीन कीजिए,बदलते दौर में खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब, आगरा में खिलाडी को लगी चोट करियर चौपट ना कर दे, इसके लिए रेनबो हाॅस्पिटल में एक नई शाखा स्पोर्ट्स इंजरीज सेंटर के रूप में शुरू की गई है। इस मौके पर बुधवार को स्व. डॉ प्रभा मल्होत्रा की 9वीं पुण्य तिथि पर डॉ प्रभा मल्होत्रा स्पोर्ट्स इंजरी ऑपरेशन थियेटर का विधिवत उद्घाटन हवन-पूजन के साथ किया गया। सेंटर में मरीजों का इलाज सीनियर आॅर्थोपेडिक सर्जन डा. रवि सबरवाल, डा. गौरव राजपाल, डा. अनूप खरे और डा. विजय गुप्ता की देखरेख में किया जाएगा। मरीजों को परामर्श देने के साथ ही दोनों ही डाॅक्टर उपचार करेंगे। उन्होंने बताया कि खेलकूद में लगी चोट को अक्सर ही लोग नजर अंदाज कर जाते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार घातक हो जाता है। खिलाड़ियों के साथ ही सुबह व्यायाम करने वालों, शौकिया खिलाड़ियों, दुर्घटनाओं में और बच्चों को चोटें लग जाती हैं। कई बार इनका प्रभाव तुरंत तो कई बार महीनों या सालों बाद सामने आ सकता है। लेकिन अच्छे सेंटर और अच्छे डाॅक्टरों की निगरानी में इन चोटों से उभरा जा सकता है। इससे पूर्व, रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डा. आरएम मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा, रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा और डा. केशव मल्होत्रा ने हवन पूजन के साथ सेंटर का शुभारंभ कराया। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने को मिलता है कि अस्पताल में दुर्घटनाओं के साथ ही खेलकूद में लगी चोटों के मरीज सामने आते हैं। वे दर्द से कराहते हैं। इन्हें तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस सुपरस्पेशियलिटी सेंटर की शुरूआत कराई गई है। इसके साथ ही बच्चों में हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के लिए एक विशेष ओपीडी भी शुरू की गई है। इसे मुंबई के डा. अवि शाह संचालित कर रहे हैं। वे माह में दो दिन अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस महीने डा. अवि शाह 25 व 26 जनवरी को उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन डा. अरविंद जैन, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. शैमी बंसल, डा. विश्वदीपक, डा. हिमांशु यादव, डा. पंकज भाटिया, रेनबो आरोग्यम के डायरेक्टर आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, विनयकांत नागर, सोनल भार्गव, मेडिकेयर के अतुल, पवन आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ....

टॉप न्यूज़

Agra News: Jaya Kishori described the incarnations of Narayana on the second day Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…संगत शकुनी जैसी खराब हो तो श्रीकृष्ण भी नहीं भाते. आगरा में...

स्पोर्ट्स

UP T20 League Auction: Possibility of IPL auction in Agra in the future: Rajeev Shukla…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूपीटी20 के सफल आक्शन पर बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला....

error: Content is protected !!