आगरालीक्स ..आगरा में 27 जनवरी को दो घंटे ताजमहल बंद रहेगा, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो सोमवार को ताजमहल का दीदार करेंगे, वे शाम को आगरा पहुंचे। सोमवार यानी 27 जनवरी को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक पर्यटक ताज का दीदार नहीं कर पाएंगे। पूर्वी और पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगी। ताज में सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाता है। इन दिनों सूर्यास्त शाम करीब छह बजे हो रहा है। इस हिसाब से शाम 5:15 बजे ताज में प्रवेश बंद हो जाएगा। वे ज्यादा देर तक ताजमहल में रहे तो ताज शाम को पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बोल्सोनारो सोमवार को अपनी दो बेटियों के साथ आगरा आएंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने ताजमहल के बंद रहने का कार्यक्रम जारी किया है।
आगवानी उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा करेंगे
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की अगवानी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। उप मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 1.50 बजे पहुंचेंगे फिर विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। खेरिया एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। शाम साढ़े छह बजे राजकीय वायुयान से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का कार्यक्रम
दोपहर 3 बजे: दिल्ली से खेरिया एयरपोर्ट आगमन
दोपहर 3:40 बजे: होटल अमर विलास
शाम 4:00 बजे: ताजमहल आगमन
शाम 4:50 बजे: ताजमहल से प्रस्थान
शाम 5:00 बजे: होटल अमर विलास
शाम 6:30 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से नैरोबी के लिए प्रस्थान