आगरालीक्स ..आगरा के सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों की कदमताल देखिए, आप भी सलामी देने लगेंगे, यहां 71 वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने डांस और नाटक की प्रस्तुति दी।

रविवार को गणतंत्र दिवस पर सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल में प्रिंसिपल फादर डॉमिनिक जॉर्ज ने कहा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने आस पास जैसा देखते हैं वैसा ही करते हैं, इसलिए अभिभावक अपने आस पास का माहौल अच्छा रहें, बच्चों को अच्छे संस्कार दें। पीईटी के टीचर अतुल शर्मा के निर्देशन में 35 छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।