आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे ज्वैलर से 30 लाख रुपये मांगे गए, रुपये ना देने पर शोरूम को बम से उडाने की धमकी देने पर पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के एमजी रोड पर ज्वैलर का शोरूम है, रविवार सुबह उनके वाटस एप पर मैसेज आए। मैसेज में 30 लाख रुपये चौथ मांगी गई थी। मैसेज में लिखा था कि रकम ना देने पर शोरूम को बम से उडा दिया जाएगा। ज्वैलर ने 112 नंबर पर कॉल करके धमकी की जानकारी दी। थाना हरीपर्वत पुलिस ने जांच की। बम निरोधक दस्ते ने भी छानबीन की। शोरूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। ज्वैलर नेू निजी गार्ड तैनात कर दिए।
मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि बताया कि धमकी भरा मैसेज एमजी रोड के ज्वैलर के मोबाइल पर आया था। जिस नंबर से मैसेज आया वो भरतपुर, राजस्थान निवासी नरेंद्र के नाम पर निकला। लेकिन सिम मुकेश चला रहा था। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया, उन्होंने बताया है कि मुकेश पहले भी इसी तरह धमकी दे चुका है। उस पर दो मुकदमों की जानकारी भी मिली है।
फाइल फोटो