आगरालीक्स.. आगरा में फ्लैट में छात्रा से गैंगरेप करने वाले को पुलिस ने नौ घंटे में अरेस्ट कर लिया, वह शादी में डांस कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर में गंभीर हालत में बैंकिंग डिप्लोमा की 19 साल की छात्रा को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लीडिंग अधिक होने पर छात्रा को एसएन में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों की टीम छात्रा का इलाज कर रही है।
होश आने पर बोली छात्रा
बुधवार रात करीब नौ बजे छात्रा को होश आया। उसने बताया कि दक्ष गौतम नाम के युवक से उसकी पहचान है। वह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। कॉलेज में बसंत की छुट्टी थी। हाईवे पर दोस्त मिला। वह उसे अपने साथ फतेहाबाद मार्ग पर एक फ्लैट में ले गया। वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुराचार किया। दोस्त उसे ऑटो से भगवान टॉकीज तक लेकर आया। उसे वहीं छोड़कर चला गया। वह एक बीयर शॉप के बाहर पड़ी थी। एक युवती उसे देव नर्सिंग होम लेकर पहुंची। नर्सिंग होम वाले भर्ती नहीं कर रहे थे। उसके कहने पर युवती ने उसके मोबाइल से सहेली को फोन कर दिया। सहेली आ गई। उसके बाद वह बेहोश हो गई।
शादी में डांस करते हुए पुलिस ने पकडा दक्ष
पुलिस ने रात को दक्ष गौतम निवासी बालूगंज को अलीगढ में शादी में डांस करते हुए पकड लिया। दक्ष से पूछताछ के बाद उसके तीन और दोस्तों को हिरासत में लिया है।
गिडगिडाती रही छात्रा
छात्रा ने होश में आने के बाद पुलिस ओर परिजनों को बताया कि वह गिडगिडाती रही लेकिन वे नहीं माने और उसके साथ गैंगरेप किया। ब्लीडिंग होने से छात्रा की हालत गंभीर है, दर्द के कारण वह करवट भी नहीं बदल पा रही है। छात्रा के ब्लड सैंपल, स्लाइड जांच के लिए भेजे गए हैं।