आगरालीक्स आगरा से गुजरेगी बुलट ट्रेन, 45 मिनट में आगरा से दिल्ली पहुंच जाएंगे। रेलवे अब छह नए कॉरीडोर तैयार करने जा रहा है, इसमें से 865 किमी लंबा कॉरीडोर दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी सेक्शन पर बनाया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव का मीडिया से कहना है कि छह कॉरिडोर के लिए मार्गों को चिह्नित कर लिया गया है और इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) इसी साल तैयार कर ली जाएगी। आगरा में अब तक सबसे तेज गति की ट्रेन गतिमान है। बुलेट चली तो पर्यटन को पंख लग जाएंगे।
हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन को अधिकतम 300 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया जा सकता है, जबकि सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर पर अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
ये होंगे छह नए कॉरिडोर
865 किमी लंबा दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी सेक्शन
886 किमी लंबा दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद सेक्शन
753 किमी लंबा मुंबई-नासिक-नागपुर सेक्शन
711 किमी लंबा मुंबई-पुणे-हैदराबाद सेक्शन
435 किमी लंबा चेन्नई-बंगलूरू-मैसूर सेक्शन
459 किमी लंबा दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर सेक्शन