आगरालीक्स ..आगरा में 26 साल के इंजीनियर ने जन्मदिन से पहले सुसाइड कर ली, वह एलईडी बल्ब बनाने का काम अपने घर पर ही कर रहा था। इंजीनियर की सुसाइड से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के बाह में नलकूप आपरेटर राजेश बाबू शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके 26 वर्षीय बेटे शिवम शर्मा ने बीटेक किया है। वह घर पर ही एलईडी बल्ब बनाने का काम कर रहा था। मगर, पिछले कुछ दिनों से उदास रहता था, शादी के लिए रिश्ते आने लगे तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। कहने लगा कि कुछ दिनों की ही जिंदगी है।
जन्मदिन से पहले सुसाइड
शिवम शर्मा का दो फरवरी को जन्मदिन था, घर पर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। एक पफरवरी की रात को वह अपने घर की पहली मंजिल पर सोने के लिए गया, सुबह परिजन उसे जगाने गए लेकिन गेट बंद था, छत के रास्ते से घर पहुंचे वहां शिवम का शव लटका हुआ था, कोई सुसाइड नोट नहीं छोडा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।