आगरालीक्स…Agra News दुखद, आगरा में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी से पहले छात्र ने की सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लॉक के रहने वाले देवेंद्र प्रताप का 18 साल का बेटा दिव्यांश ने इंटरमीडिएट किया था और वह नीट पीजी की तैयारी कर रहा था वह घर से भी कम ही बाहर निकलता था। घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में ही तैयारी करता था।
नीट से पहले कमरे में अलमारी से लटका मिला शव
रविवार को नीट यूजी की परीक्षा थी, शनिवार रात में दिव्यांग अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था, सुबह पिता देवेंद्र प्रताप उसे जगाने के लिए पहुंचे तो कमरे में अलमारी के कुंदे से दिव्यांश का शव लटका हुआ था बेटे का शव लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। आस पास के लोग आ गए, लोगों कहना है कि दिव्यांश पढ़ने में होशियार था घर से कम ही निकलता था पुलिस जांच में जुटी हुई है।