आगरालीक्स.. आगरा में चीन से लौटा कारोबारी दंपति कोरोना वायरस की आशंका पर जिला अस्पताल पहुंचा, होटलों में टीम ने चीन से आने वाले पर्यटकों की जांच की। उन्हें हेल्थ कार्ड दिया गया।
मंगलवार को दंपती जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी चीन मूल की है, वे चीन से 20 दिन पहले लौटे हैं। सर्दी जुकाम होने पर जिला अस्पताल में दिखाने केलिए पहुंचे।
होटलों में चीन के पर्यटकों को हेल्थ कार्ड
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि होटल में ठहरे चीन के पर्यटकों की जांच के बाद हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है, इस पर हेल्प लाइन नंबर भी दर्ज है, सर्दी जुकाम और बुखार होने पर हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।