आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए लॉटरी की तिथि घोषित. जानें रेट से लेकर कितने लोगों को मिलेंगे प्लॉट सहित पूरी जानकारी
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए द्वारा इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में करीब 449 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इसमें 10 टाउनशिप बनेंगी। इन 10 टाउनशिप में से नर्मदापुरम टाउनशिप के 718 और गंगापुरम के 908 सहित 1626 आवासीय प्लाट के आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 1626 प्लाट के लिए 908 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई थी, प्लाट के रेट 33 हजार प्रति वर्ग मीटर है।1—2 सितंबर को लॉटरी से आवंटित होंगे प्लॉट
ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में प्लाट के लिए पहले चरण में आनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद अब प्लॉटों के लिए 1 और 2 सितंबर 2026 को लॉटरी निकाली जाएगी। सूरसदन आडिटोरियम में लॉटरी के द्वारा प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। 17 अगस्त से 24 अगस्त तक त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए जनहित पोर्टल के माध्यम से आनलाइन या सीधे प्राधिकरण कार्यालय जाकर सुधार किया जा सकता है। तय समय सीमा के भीतर गलती ठीक न करने पर आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें लॉटरी में शामिल नहीं किया जाएगा।