आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढा दी है,अब 10 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। 10 पफरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने पर 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके बाद एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
विवि की मुख्य परीक्षा दो मार्च से हैं, परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं लेकिन अभी तक 28 कॉलेजों के छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए हैं। विवि ने 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच फरवरी की थी, इसे बढाकर 10 फरवरी कर दिया है। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं।