आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना अलर्ट, चीन से ताजमहल का दीदार करने आई फैमिली की तबीयत बिगडने पर जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, वे होटल चले गए।
आगरा में बुधवार को सिंघाई चीन निवासी 72 वर्षीय पर्यटक अपनी पत्नी और 32 साल की बेटी के साथ होटल में पहुंचे। यहां पर्यटक को सांस लेने में परेशानी होनी पडी, होटल द्वारा कोरोना वायरस के लिए बनाई गई रैपिड रेस्पोंस टीम को जानकारी दी गई। टीम अपने साथ पर्यटकों को जिला अस्पताल ले आई। अस्पताल में तीनों की स्क्रीनिंग की गई। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ सतीश वर्मा का कहना है कि तीनों में से किसी को भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं थे, जांच के बाद उन्हें होटल जाने के लिए कह दिया गया।
आगरा के कपल चले गए दिल्ली
मंगलवार को आगरा मूल का युवक अपनी चीन मूल की पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। ये दोनों की चीन में रह रहे हैं, वहां से 20 जनवरी को लौटे थे। पत्नी को सर्दी जुकाम होने पर जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए सैंपल लिए गए। मंगलवार शाम को दंपती इलाज कराने के लिए दिल्ली चले गए।