आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टर पति ने बैंक अधिकारी पत्नी की नए जमाने की अग्नि परीक्षा ली, बेटे का डीएनए कराया, वह नहीं मिला, डॉक्टर पत्नी को साथ रखना नहीं चाहता है। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है इसलिए परिवार परामर्श केंद्र में डॉक्टर की फाइल बंद कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज क्षेत्र के डॉक्टर की पत्नी बैंक में अधिकारी है, उनके पांच साल का बेटा है। पति पत्नी में लंबे समय से अनबन रहती है, डॉक्टर पति को अपनी पत्नी पर भी शक था लेकिन बोल नहीं पा रहे थे, उन्होंने अपनी पत्नी की नए जमाने की अग्नि परीक्षा ली।
डीएनए नहीं मिला
डॉक्टर ने अपने पांच साल के बेटे के ब्लड के सैंपल से अपने डीएनए का मैच कराया, रिपोर्ट आई तो होश उड गए, डॉक्टर और बच्चे का डीएनए मैच नहीं कर रहा है। यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, साथ ही कोर्ट में भी पहुंच गया है। डॉक्टर अपनी पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं है, बैंक अधिकारी पत्नी का कहना है कि रिपोर्ट गलत है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
डीएनए टेस्ट कराने के बढ रहे मामले
परिवार परामर्श केंद्र आगरा के काउंसर का कहना है कि पत्नी पर शक होने पर बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के मामले लगातार बढ रहे हैं, कुछ ही दिनों में यह तीसरा मामला आया है। इससे पहले आए दो मामलों में डीएनए मैच कर गए थे।