आगरालीक्स.. आगरा जयपुर फ्लाइट कैंसल होने से यात्रियों को परेशानी हुई, खेरिया एयरपोर्ट पर यात्री पहुंच गए लेकिन फ्लाइट नहीं आई।
आगरा जयपुर फ्लाइट आगरा से 1. 15 बजे जयपुर के उडान भरती है और जयपुर से सुबह 11 बजे आगरा के लिए उडान भरती है। मगर, मंगलवार को जयपुर से फ्लाइट नहीं आई, यहां यात्री फ्लाइट से जयपुर जाने का इंतजार करते रहे। फ्लाइट के न आने से यात्रियों को परेशानी हुई, उनके सामने जयपुर जाने के लिए कोई और विकल्प नहीं था। मीडिया से एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास का कहना है कि सेना के अभ्यास के कारण मंगलवार को आगरा जयपुर फ्लाइट कैंसल की गई।
रनवे और टैक्सी ट्रेक के काम के चलते जून तक रात में नही आएगी फ्लाइट
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे पर काम होना है, साथ ही टैक्सी ट्रेक बनना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी से 30 जून तक रात 11 से सुबह पांच बजे तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट नहीं आएगी।