आगरालीक्स.. आगरा के बीएड कॉलेजों में बीएड में प्रवेश के लिए आज से पफॉर्म भरे जाएंगे, यह अंतिम मौका है, बीएड चार साल का हो सकता है। इस बार संभावना है कि बीएड दो वर्षीय पाठयक्रम में ही प्रवेश लिया जाए।
लखनउ विवि द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 12 फरवरी से 6 मार्च तक प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाएंगे, इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 11 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं।
चार साल का होगा बीएड
आठ अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी और 11 मई को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं, बीएड चार साल का होने जा रहा है, संभावना है कि दो वर्षीय बीएड पाठयक्रम में प्रवेश लेने का यह अंतिम मौका हो सकता है।