आगरालीक्स.. आगरा अंबेडकर विवि के प्रो राजेश धाकरे को राज्य विवि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय,भरतपुर का कुलपति बनाया गया है। इससे पहले विवि के पांच शिक्षक कुलपति बन चुके हैं। वहीं, अंबेडकर विवि के नए कुलपति प्रो अशोक मित्तल के भी बुधवार को ज्वाइन करने की उम्मीद है।