आगरालीक्स ..आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 24 फरवरी के विजिट के लिए ताजमहल पहुंचे, 12 मिनट में 15 किलोमीटर का सफर तय कर द बीस्ट कार से अमेरिकी राष्ट्रपति शिल्पग्राम पहुंचें। वे अपनी पत्नी संग ताजमहल का दीदार करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं , मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे अहमदाबाद से शाम को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वे शिल्पग्राम तक सडक मार्ग से आएंगे, यह 15 किलोमीटर की दूरी वे 12 मिनट में तय करेंगे। यहां ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, वे शिल्पग्राम गए और गोल्फ कार्ट में बैठकर ताजमहल पहुंचे। ताजमहल में क्या इंतजाम किए गए हैं और क्या किए जा सकते हैं इसे लेकर चर्चा की।
नहीं आनी चाहिए बदबू
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विजिट के दौरान बदबू नहीं आनी चाहिए, सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहे।