आगरालीक्स.. आगरा में कला,शिल्प और संगीत के संगम ताजमहोत्सव का आगाज हो चुका है, देखे आज क्या होंगे कार्यक्रम और क्या है खास।
आगरा में 18 से 28 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सांसद एसपी सिंह बघेल ने 29 वें ताजमहोत्सव का शुभारंभ किया।
जागूं मैं सारी रात बलमा..: वाराणसी से आईं डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने शास्त्रीय और उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उन्होंने शुरुआत राग मारु विहार में विलंबित ख्याल एक ताल में ‘रसिया हो न जा..’ से की। द्रुत ख्याल तीन ताल में उन्होंने ‘जागूं मैं सारी रात बलमा..’, दादरा ‘श्याम तोहे नजरिया लग जाएगी..’ और होली ‘ऐसी होली न खेलो कन्हाई..’ सुनाई। तबले पर भानुप्रताप सिंह और हारमोनियम पर राहुल ने संगत की।
मुख्य प्रस्तुति लखनऊ के सत्य समर्पण ग्रुप की रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका ‘सियाराम परमधाम’ रही। लेखक अमित दीक्षित के निर्देशन में कथक और नौटंकी का मेल नृत्य नाटिका में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर तक के प्रसंगों को दिखाया गया। नारद जी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। 55 कलाकारों के अभिनय से सजी नृत्य नाटिका की विशेषता रामायण को आज के समय में देखना है। इसमें संदेश दिया गया कि श्रीराम ने मानव रूप में जन्म लेकर सादगी और विनम्रता को धारण किया। अगर आज हम इन्हें धारण कर लें तो सारी दुनिया आपको अपनी लगने लगेगी। पंकज सत्यार्थी ने राम, स्वस्ति ने सीता, अभिषेक ने लक्ष्मण और बंटी मिश्र ने नारद की भूमिका निभाई। आर्गन पर अरुण शर्मा, नक्कारा पर मो. सिद्दीक, ढोलक पर मुन्ना खान, तबला पर ऋषभ शर्मा, शहनाई पर इख्लाख, सितार पर नवीन मिश्र, गायिका बरखा श्रीवास्तव रहे।
पदमश्री योगेंद्र दा का सम्मान
ताज महोत्सव के मुख्य मंच से मंगलवार को पदमश्री योगेंद्र दा का सम्मान किया गया। उन्होंने 1981 में संस्कार भारती की स्थापना की थी।
ताज महोत्सव में आज
शिल्पग्राम मुख्य मंच
’सुबह 11 बजे: बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां
’शाम 4:30 बजे: बैंड: दि सिग्नेचर बैंड, आगरा
सुगम संगीत: ममता शर्मा, आगरा
युगल नृत्य (ताज के सितारे): लावण्या ग्रुप, आगरा
गायन (ताज के सितारे): अनुष्का माथुर, आगरा
शास्त्रीय गायन: डॉ. अमिता त्रिपाठी, आगरा
शास्त्रीय नृत्य: रीमा जौहरी, आगरा
गायन: शबीना सैफी, लखनऊ
’शाम 7 बजे: ब्रज लोक गीत: पं. राम कृष्ण, वृंदावन
गायन/गजल: गणोश पाठक, वाराणसी
भजन/गजल: शिवांग बाल्हेश्कर, लखनऊ
कथक समूह नृत्य: रंजना नेब, सहारनपुर
’रात 8 बजे: कव्वाली: निजामी ब्रदर्स
मुक्ताकाशीय मंच, सदर बाजार
’शाम 6 बजे: नृत्य: प्रियंका विधातिया, आगरा
तबला युगलबंदी: रूबी वर्मा व श्वेता तिवारी, आगरा
नृत्य: स्वाति शर्मा, आगरा
गायन: विकास वीर सिंह, आगरा
सुगम संगीत: डॉ. शंपा गांगुली, आगरा
गायन: रिंकू भदौरिया, आगरा
गायन: मनमोहन भदौरिया, आगरा
’रात 8 बजे: ब्रज लोक संगीत: महावीर सिंह चाहर, आगरा
बैंड: टीबीओ लाइव बैंड, आगरा
सूरसदन
’शाम 6 बजे: कव्वाली: अल्ला नूर खान
’शाम 7 बजे: ख्यालगोई: राज बहादुर राज संस्कार भारती, आगरा।