आगरालीक्स ..अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप के ताजमहल विजिट के लिए स्पेशल मखमली शू कवर तैयार कराए गए है, सफेद और लाल रंग के शू कवर हैं, जिन्हें पहनकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी संग ताजमहल का दीदार करेंगे। वे ताजमहल में एक घंटे रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं, वे अहमदाबाद से शाम को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। शाम 4 30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। शिल्पग्राम से ताजमहल तक कैसे जाएंगे, इसे लेकर मंथन चल रहा है। शिल्पग्राम से ताजमहल तक गोल्फ कार्ट से जाते हैं लेकिन सुरक्षा के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति को द बीस्ट कार से ही ताजमहल के पूर्वी गेट तक ले जाने को लेकर निर्णय लिया जाना है, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा को इसी कारण से ताजमहल का विजिट टालना पडा था।
एक घंटे रहेंगे ताजमहल में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ एक घंटे ताजमहल में रहेंगे। ताजमहल में उनके लिए मखमल के शू कवर बनाए गए हैं, इसके भी विकल्प रखे गए हैं। वे चाहें तो सफेद और लाल रंग के मखमल के शू कवर में से कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं।