आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को सडक पर दौडती कार से आग की लपटें उठने लगी, कार सवारों ने कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
आगरा के बेलनगंज निवासी अनुभव बुधवार को अपने दोस्त के साथ क्रेटा कार से मथुरा गए थे। रात को अपनी क्रेटा कार से लौट रहे थे। रुनकता में आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कार में अचानक आग लग गई। अनुभव और उनके साथी कुछ समझते तब तक कार लपटों में घिरकर आग का गोला बन चुकी थी। अनुभव और उनके साथी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। अनुभव झुलस भी गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुभव को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताई गई है।