आगरालीक्स.. आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 24 फरवरी के विजिट के लिए सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, होटल से लेकर घर और दुकान मालिकों का सत्यापन किया जा रहा है। ताजमहल के आस पास के होटल में ठहरे लोगों के आईडी कार्ड चेक किए जा रहे हैं।
आगरा में 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मलेनिया के साथ आ रहे हैं, वे यहां शाम को खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से कार से शिल्पग्राम तक आएंगे और ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कडे इंतजाम किए गए हैं, तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, अमेरिकी की एडवांस टीम भी सुरक्षा के इंतजामों की जांच कर रही है।
हर घर, दुकान और होटल का सत्यापन
सुरक्षा एजेंसी खेरिया एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक पडने वाले घर, दुकान और होटलों का सत्यापन कर रहे हैं। इसमें रहने वाले लोगों का ब्योरा जुटाने के साथ अन्य जानकारी ली जा रही हैं। होटल में ठहरे लोगों की भी जांच की जा रही है, आईडी कार्ड के बिना किसी को भी होटल में ना रखने के आदेश दिए गए हैं।