आगरालीक्स.. आगरा में रात को बारिश शुरू हो गई, 15 मिनट की तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया। कमला नगर मुख्य बाजार में बारिश के बाद बीच सडक पर गडढे में लोग चुटैल होने से बाल बाल बच गए।
आगरा में गुरुवार रात को बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश शुरू हो गई, करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह पानी भर गया, कुछ ही देर की बारिश में जगह जगह जलभराव हो गया। रात 11 बजे तक शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
रात में चली तेज हवा
15 से 20 मिनट तक तेज बारिश होने के बाद बंद हो गई, इसके बाद तेज हवा चलने लगी। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही तेज हवा भी चली, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई।