आगरालीक्स… आगरा में 24 फरवरी को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए चार घंटे ही खुलेगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी संग ताजमहल का दीदार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , 24 फरवरी को सुबह 11 बजे ताजमहल बंद हो जाएगा, 24 फरवरी यानी सोमवार को ताजमहल सुबह सूर्योदय के समय करीब 6. 50 बजे खुलेगा और सुबह 11 बजे बंद हो जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मलेनिया के साथ 24 पफरवरी को ताजमहल का दीदार करेंगे। वे अहमदाबाद से विशेष विमान से शाम साढे चार बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंंगे। यहां से वे अपनी दा बीस्ट कार से शिल्पग्राम तक आएंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ चलेंगे।
4 .30 बजे से 6 .30 बजे तक रहेंगे आगरा में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ शाम 4. 30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। वे पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे और 6 .30 बजे तक आगरा में रहेंगे।