आगरालीक्स ..आगरा में स्वाइन फ्लू दस्तक दे चुका है, पीएसी के जवान में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जवान की तबीयत बिगडने पर दिल्ली में भर्ती कराया गया है, 51 संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीजों के सैंपल जांच को लिए गए हैं।
आगरा में पीएसी के 40 साल के जवान में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उसे कई दिनों से सर्दी जुकाम के बाद बुखार आ रहा था, तबीयत बिगडने और सांस लेने में परेशानी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है।
51 लोगों के लिए लिए गए सैंपल
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि पीएसी के जवान के परिजन उनकी आस पास की बैरक में रहने वाले लोगों की जांच की गई, डॉक्टरों की टीम ने स्क्रीनिंग के बाद 51 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं, इनकी जांच एसएन में कराई जा रही है। जवान के परिजनों सहित कुछ लोगों को टेमीफ्लू की टेबलेट भी दी गई है।