आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी सहित छह में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद अभिभावकों ने सेंट पीटर्स और सेंट फेलिक्स की परीक्षा स्थगित करने के लिए हंगामा किया, डीएम ने स्कूल को लेकर निर्देश दिए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, इसकी रोकथाम के लिए तैयारी चल रही है। मिशनरी, कान्वेंट, शहर और देहात के किसी भी स्कूल की छुटटी नहीं की जाएगी।
आगरा के खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी अपने परिवार के साथ इटली घूमने गए थे, वहां से 25 फरवरी को आगरा लौटे। जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। इससे लोग डरे हुए हैं और बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं।

फेलिक्स में परीक्षा स्थगित करने की मांग
गुरुवार सुबह सेंट पीटर्स और सेंट फेलिक्स पर बच्चों के अभिभावक पहुंच गए, उन्होंने स्कूल में चल रही बच्चों की परीक्षा टालने के लिए कहा जिससे बच्चों को स्कूल ना भेजे। इससे स्कूल प्रशासन ने इन्कार कर दिया, इस पर परिजन भडक गए और हंगामा किया।
दोनों स्कूल कराए गए सेनेटाइज, नहीं होगी छुटटी
इस मामले में कुछ अभिभावक डीएम पीएन सिंह से भी मिले। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि परेशान ना हों, कोरोना की रोकथाम के लिए तैयारियां चल रही हैं। किसी भी स्कूल की छुटटी नहीं की गई है।
सर्दी जुकाम होने पर स्कूल ना भेजे बच्चें
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि जिन बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार है उन्हें स्कूल ना भेजे।