आगरालीक्स.. आगरा के जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर और कर्मचारियों से की मारपीट, इमरजेंसी में की तोडपफोड, पुलिस पफोर्स तैनात किया गया है, मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि दो घंटे होने के बाद भी इलाज नहीं दिया गया, शिकायत करने पर अभद्रता की, डॉक्टर और कर्मचारियों ने तीमारदार द्वारा साथियों को बुलाकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कुछ तीमारदार पकड लिए हैं।
आगरा के शहीद नगर निवासी 25 साल का हनी बाइक से जा रहा था, कमिश्नर कार्यालय के पास 108 एंबुलेंस ने उसे चपेट में ले लिया, उसके पैर में चोट लगने पर 108 एंबुलेंस चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद ही हनी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक्सरे में पफ्रैक्चर आने पर परिजन निजी अस्पताल ले जाने की मांग करने लगे, इसी बीच 108 एंबुलेंस चालक वहां से चला गया। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, डॉक्टर और स्टाफ ने रोका तो विवाद और बढ गया।
डॉक्टरों को पीटा, इमरजेंसी में की तोडफोड

मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी में डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी, आरोप है कि तीमारदारों ने डॉक्टर और कर्मचारियों को दौडा दौडा कर पीटा, इसके बाद इमरजेंसी में तोडफोड कर दी, गेट तोड दिया। कुर्सी फेंक दी।
डॉक्टरों में आक्रोश, पुलिस ने पकडे तीमारदार
इस घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश है, पुलिस ने मौके से कुछ तीमारदारों को पकड लिया है, जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।