आगरालीक्स.. आगरा के जूताकारोबारी परिवार में छह में से एक की रिपोर्ट निगेटिव है, पांच में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। होटल किया सेनेटाइज, पर्यटकों पर रोक, 16 के भेजे गए सैंपल।
आगरा के खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी अपने परिवार के साथ इटली घूमने गए थे, वहां से 25 फरवरी को आगरा लौटे। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जूता कारोबारी सगे भाई, दो महिलाएं और दो बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि की थी, इन सभी का सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली में इलाज चल रहा है।
एनआईवी की रिपोर्ट में पांच में ही पुष्टि
आगरा के जूता कारोबारी परिवार के छह लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद केजीएमयू, लखनउ से एनआईवी पुणे सैंपल भेजे गए थे, वहां से गुरुवार को रिपोर्ट भेजी गई। इसमें से आगरा के जूता कारोबारी दोनों सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
66 के भेजे सैंपल, 5 में कोरोना वायरस की पुष्टि
कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल, आगरा में लिए जा रहे हैं, पहले दिन सोमवार को जूता कारोबारी के परिवार के 13 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 5 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, 8 ठीक हैं। मंगलवार को 25 के सैंपल भेजे गए और बुधवार को 28 के सैंपल भेजे गए, इन सभी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। गुरुवार को 16 के सैंपल भेजे गए।
होटल किया सेनेटाइज, पर्यटक ठहरने पर रोक
ईटली के पर्यटकों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इसमें से 15 आगरा के होटल में ठहरे थे, गुरुवार को दूसरी बार होटल को सेनेटाइज किया गया। इसमें नए पर्यटक के ठहरने पर रोक लगा दी है।