आगरालीक्स.. आगरा में सुबह सुबह बिजली कडकने के साथ तेज बारिश के बाद जगह जगह जलभराव हो गया है, कुछ ही देर की बारिश में शहर में पानी पानी दिखाई दे रहा है। जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, शुक्रवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश हुई। कुछ ही देर में जगह जगह पानी भर गया, इससे जलभराव हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को है, आले और गेंहू को नुकसान हुआ है। सुबह से ही ठंडी हवा भी चल रही है।
नौ मार्च से छट जाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि नौ मार्च से बादल छट जाएंगे, तेज धूप निकलने से तापमान बढ जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
06-Mar 18.0 27.0 Generally cloudy sky with moderate rain
07-Mar 15.0 25.0 Generally cloudy sky with moderate rain
08-Mar 14.0 24.0 Generally cloudy sky with Light rain
09-Mar 15.0 25.0 Mainly Clear sky
10-Mar 15.0 25.0 Mainly Clear sky