आगरालीक्स आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए होटल, पार्क और सोसायटी के स्वीमिंग पूल 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं, डीएम पीएन सिंह ने टवीट किया है कि आगरा में सात केस
COVID219 के बचाव/नियंत्रण हेतु आगरा में स्थापित स्विमिंग पूल जो मुख्यतः विद्यालयों/होटल्स/सोसाइटी/अन्य स्थानों पर संचालित हैं का किसी भी प्रकार का सार्वजनिक/निजी उपयोग दि0 31-3-20 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है। उक्त आदेश का अनुपालन तत्काल किया जाए।
आगरा में सात केस, एक संदिग्ध
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और बेंगलुरु से रेलवे कॉलोनी में अपने पिता के घर आई युवती को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, उसके सैंपल की जांच चल रही है।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083