आगरालीक्स ..आगरा के जूता कारोबारी कोरोना को मात देकर लौट आए हैं, उन्होंने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 13 दिन दिल्ली के आइसोलेशन वार्ड में बिताए दिनों को मीडिया के माध्यम से साझा किया है।
आगरा के जूता कारोबारी परिवार के साथ इटली घूम कर लौटे थे, दो मार्च को आगरा से लिए गए सैंपल में जूता कारोबारी, उनके भाई, पत्नी दो बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और 60 साल की मां में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। इन सभी को दो मार्च को सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली भर्ती कराया गया था। वहां इनका इलाज चला।
कुछ दवा दी गई, हो गए पूरी तरह से ठीक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से जूता कारोबारी और उनके चार परिजनों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में सभी को अलग अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, कुछ दवा दी गई, खांसी और बुखार भी नहीं आया, लेकिन अकेले ही रूम में रहना पडा, टीवी नहीं थी पर मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते थे। इसलिए कोई परेशानी नहीं हुई, डॉक्टर जांच करने के लिए आते थे, दो बार जांच कराई गई, दोनों वार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोरोना को मात देने पर दी बधाई
जिला बैडमिंटन अध्यक्ष विनोद सीतलानी ने जूता कारोबारी को कोरोना को मात देने पर बधाई दी, सोशल साइट पर भी जूता कारोबारी के हौसले की लोग तारीफ कर रहे हैं।
शनिवार को चार को मिली छुटटी, चार भर्ती
शनिवार को जूता कारोबारी, उनकी मां, एक बच्चा और उनकी पत्नी की एनआईवी पुणे में कराई गई जांच में कोरोना वायरस निगेटिव मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में जूता कारोबारी के बडे भाई, उनका बेटा, फैक्र्टी में मैनेजर और उनकी पत्नी भर्ती हैं, बताया जा रहा है कि इन्हें भी जल्दी छुटटी मिल सकती है।
आगरा में सात केस, एक संदिग्ध
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और बेंगलुरु से रेलवे कॉलोनी में अपने पिता के घर आई युवती को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, उसके सैंपल की जांच चल रही है।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083