आगरालीक्स ..आगरा में लॉक डाउन से सब्जियों के रेट दोगुने तक बढ गए, 20 वाला टमाटर 50 रुपये तक में बिका, जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह से लॉक डाउन हो गया है लेकिन सब्जी, दूध और किराना की दुकानों के साथ चिकित्सकीय प्रतिष्ठान, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। ऐसे में सुबह से सब्जियों की खरीद करने के लिए लोगों की भीड निकल आई, कुछ ही देर में सब्जियों के रेट बढने लगे, टमाटर पहले 20 रुपये, कुछ देर बाद 30 रुपये, 40 रुपये और बाद में 50 रुपये किलो तक बिका, इसी तरह से आलू सहित अन्य सब्जियों के रेट दोगुने तक बढा दिए गए।
दुकानों पर भीड
सुबह से ही परचून की दुकानों पर भी लोगों की भीड रही, पुलिस ने दोपहर 12 बजे के बाद दुकान बंद कराना शुरू कर दिया। अधिकांश दुकानों बंद करा दी गईं है।
पुलिस ने शहर को जोन और सेक्टर में बांटने के बाद चेकिंग शुरू कर दी है, लोगों से पूछा जा रहा है कि वे कहां जा रहे हैं। कोई आवश्यक कार्य ना होने पर समझा कर वापस लौटाया जा रहा है। पुलिस ने हर क्षेत्र में सख्ती कर दी है।
इलाज के लिए 108, समस्या के लिए 112 नंबर
जिला अस्पताल और एसएन में बुखार की ओपीडी ही चल रही हैं। अधिकांश निजी चिकित्सकों ने भी अपनी ओपडी बंद कर दी हैं, कुछ ही चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं लेकिन सावधानी बरती जा रही ही हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर 108 नंबर पर डायल कर सकता है, एंबुलेंस उसे घर से लेकर जाएगी। कोई अन्य समस्या होने पर 112 नंबर पर डायल किया जा सकता है।
इमरजेंसी सेवाओं में यह रहेगा खुला
दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे।
अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे।
इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी।
किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।
सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है।
ये आ जा सकेंगे
पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा।
जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा।
नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे।
न्यूजपोर्टल, प्रिंट और इलेक्ट्रोनिंग मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।