आगरालीक्स ..आगरा में लॉक डाउन में बेवजह बाहर निकलने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 228 मामलों में प्रदेश में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा में जगह जगह बैरियर लगाए गए हैं, पुलिस तैनात की गई है।
मुकदमा दर्ज कर भेजा जाएगा जेल
डीएम प्रभु एन सिंह ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सख्ती निर्देश दिए हैं। मंगलवार से कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर निकलेगा तो धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई है।
122 जगह लगाए बैरियर, पुलिस की तैनात
लोगों पर सख्ती करने के लिए शहर में 122 जगह बैरियर लगाए गए हैं, 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है, सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है, बेवजह और झूठ बोलकर निकलने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सुबह पांच से आठ बजे तक बांट सकेंगे दूध
घर घर दूध बांटने के लिए सुबह पांच से आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जिससे लोग बेवजह दिन भर ना घूम सकें।