आगरालीक्स ..आगरा में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन रहेगा, जानें खाने के सामान से लेकर सब्जी, फल, दवा और दूध कैसे मिलेगा, कोई अधिक रेट भी नहीं वसूल सकेगा।
आगरा में मंगलवार रात 12 बजे से पूरी तरह से लॉक डाउन हो गया है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल सकेगा, लोगों को 14 अप्रैल तक अपने घर पर ही रहना है। ऐसे में लोगों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, जिला प्रशासन लोगों के घर तक सामान पहुंचाने की कवायद कर रहा है।
ये सामान आपको घर पर ही मिलेंगे
आटा, मिर्च मसाले सहित दैनिक उपभोग का सामान
फल
सब्जी
दवाएं
डॉक्टर से फोन पर ले सकेंगे परामर्श, गंभीर बीमार होने पर एंबुलेंस से कराए जाएंगे भर्ती
आपको सामान्य बीमारी है तो डॉक्टर से फोन पर परामर्श ले सकेंगे, इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएंगे, इस काम में आईएमए की मदद ली जाएगी, आगरा के निजी चिकित्सकों ने भी अपने मरीजों से फोन पर परामर्श लेने के लिए कहा है। गंभीर बीमारी है तो 108 नंबर पर फोन कर सकते हैं, टीम आएगी और मरीज को आपके घर से लेकर जाएगी।
असहायों को दिया जाएगा खाना
असहाय लोगों को एक से दो दिन में प्रशासन द्वारा दिन में एक बार खाना तैयार कर दिलवाया जाएगा।
पडोसी की कर सकेंगे मदद
लोगों को अपने घर पर रहना है लेकिन वे अपने पडोसी की मदद कर सकेंगे, इसकी अनुमति मिलेगी।
कालाबजारी करने वालों पर कोई कार्रवाई
कोई जमाखोरी करता है, अधिक रेट में सामान देता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम 0562 22605550 और 9454419029 पर फोन कर सकते हैं।