आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन के बाद जिंदगी पटरी पर उतर रही है, दवा की दुकान के बाद सब्जी, फल, दूध, परचून के सामान की आपूर्ति को कंट्रोल रूम बनाया है। घर पर ही सभी सामान मिलेगा।
आगरा में लॉक डाउन के बाद लोगों को घर पर ही दवा, सब्जी, फल, दूध के साथ किराना का सामान उपलब्ध करने के लिए दिन भर कवायद चली। इसके बाद अलग अलग कमेटी बनाई गई हैं। खाने पीने के सामाने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 0562 .. 2454209 जारी किया है।
