आगरालीक्स …आगरा में एक साथ कोरोना के 25 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 45, दो दिन में 33 केस सामने आने से खलबली मची हुई है।
आगरा में शनिवार सुबह कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं। इनके सैंपल दो अप्रैल को केजीएमयू लखनउ भेजे गए थे। दो दिन में आगरा में 33 कोरोना के नए मरीज आ चुके हैं। इसमें से अधिकांश मरीज तब्लीगी मरकज जमात से जुडे हुए हैं जो दिल्ली से आगरा लौटे थे और यहां मस्जिदों में रुके हुए थे। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
25 का आगरा में इलाज
आगरा में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। जमातियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहां शुक्रवार को सात जमाती भर्ती किए गए थे। नए कोरोना संक्रमित जमातियों को भर्ती करने की तैयारी चल रही है।
आगरा में कोरोना के इस तरह बढे केस
तीन अप्रैल
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोा के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।