आगरालीक्स.. आगरा में 67 साल के वरिष्ठ चिकित्सक, छह जमाती, दो युवती और एक बजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, अब तक 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53 थी, सुबह 10 और नए केस आए हैं।
कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर में भी पुष्टि
हरीपर्वत क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक में कोरोना की भी पुष्टि हुई है। 67 साल के चिकित्सक के भी सैंपल भेजे गए थे, इनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
छह जमाती और उनके संपर्क में आए लोग
कोरोना संक्रमित 10 मरीजों में से छह मरीज जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं, ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे, इन्हें भर्ती कराया जा रहा है।
76 साल की महिला, 18 और 20 साल की युवती
इन 10 केस में से एक 76 साल की महिला हैं, एक युवती की उम्र 18 साल है और दूसरी युवती की उम्र 20 साल है।
इस तरह बढे कोरोना के केस, 63 हुए कोरोना संक्रमित
मार्च में केस 12
एक अप्रैल
1 केस
बाईपास रोड स्थित डॉक्टर, उनके बेटा अमेरिका से लौटा था और कोरोना संक्रमित है।
तीन अप्रैल
8 केस
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।
5 अप्रैल
3 नए केस
आगरा में 5 अप्रैल को तीन नए केस आए हैं, दो केस क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी से हैं, यहां दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे। एक केस जगदीशपुरा का है।
6 अप्रैल
5 नए केस
आगरा में कोरोना के पांच और नए केस सामने आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 53 हो गई है
7 अप्रैल
10 केस
आगरा में 7 अप्रैल को कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इसमें कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर सहित जमाती शामिल हैं