आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 10 नए मामले आमने आए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। इसमें से 55 का इलाज आगरा में चल रहा है।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53 थी, सुबह 10 और नए केस आए हैं।
कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर में भी पुष्टि
हरीपर्वत क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक में कोरोना की भी पुष्टि हुई है। 67 साल के चिकित्सक के भी सैंपल भेजे गए थे, इनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
छह जमाती और उनके संपर्क में आए लोग
कोरोना संक्रमित 10 मरीजों में से छह मरीज जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं, ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे, इन्हें भर्ती कराया जा रहा है।
76 साल की महिला, 18 और 20 साल की युवती
इन 10 केस में से एक 76 साल की महिला हैं, एक युवती की उम्र 18 साल है और दूसरी युवती की उम्र 20 साल है।