आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के 10 नए केस आने के बाद 90 की रिपोर्ट आ गई है, ये सभी निगेटिव हैं, छह अप्रैल को 92 सैंपल भेजे गए थे। अभी दो की रिपोर्ट आनी है।
आगरा में मंगलवार को 10 नए केस आए हैं, इसमें से कमला नगर के मुगल रोड की एक पॉश कॉलोनी निवासी 76 साल की महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, वे कमला नगर के अस्पताल में भर्ती थी, वहां से सैंपल भेजे गए थे। अस्पताल में वह छह दिन से भर्ती थी, इससे पहले कमला नगर के एक अन्य अस्पताल में भी भर्ती रहीं थी। इन दोनों अस्पताल में भर्ती मरीज, इलाज करने वाले डॉक्टरों की स्क्रीनिंग की जा रही है, इनकी जांच भी की जाएगी। वहीं, छह अप्रैल को 92 सैंपल भेजे गए थे, इसमें से 90 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना संक्रमित मरीज से डॉक्टर और एक अन्य मरीज से बेटी और पुत्रवधू संक्रमित
घटिया आजम खां क्षेत्र निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इनका इलाज करने वाले 67 साल के डॉक्टर में भी मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, जगदीशपुरा क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज की बेटी और पुत्रवधू में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
छह जमाती और उनके संपर्क में आए लोग
वहीं, 10 में से छह जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं।
इस तरह बढे कोरोना के केस, 53 हुए कोरोना संक्रमित
मार्च में केस 12
एक अप्रैल
बाईपास रोड स्थित डॉक्टर, उनके बेटा अमेरिका से लौटा था और कोरोना संक्रमित है।
तीन अप्रैल
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।
5 अप्रैल
3 नए केस
आगरा में 5 अप्रैल को तीन नए केस आए हैं, दो केस क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी से हैं, यहां दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे। एक केस जगदीशपुरा का है।
6 अप्रैल
5 नए केस
आगरा में कोरोना के पांच और नए केस सामने आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 53 हो गई है
7 अप्रैल
आगरा में 7 अप्रैल को कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इसमें कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर सहित जमाती शामिल हैं