आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 91 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, 140 लोग अरेस्ट हुए हैं और करीब आठ लाख वाहनों के चालान से शुल्क वसूला गया है।
आगरा में लॉक डाउन में लोग बेवजह बाहर निकल रहे हैं, वाहन लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घर के बाहर, सडक और पार्क में एकजुट लोकर खडे लोगों पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभी तक आगरा में 91 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसमें से सात मुकदमे मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। इन 91 मुकदमे में 341 लोग नामजद किए गए हैं और 140 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
वाहन के चालान से आठ लाख शमन शुल्क, 168 बैरियर
आगरा में 168 बैरियर लगाए गए हैं, इन बैरियर पर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस की टीम कॉलोनियों में भी चेकिंग कर रही है। अभी तक 12 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं इनसे करीब आठ लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया है।