आगरालीक्स… आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज वाले हॉट स्पॉट में एक और बदलाव किया गया है, अब 29 हॉट स्पॉट पूरी तरह से सील कर दिए हैं। इन हॉट स्पॉट में रहने वाले लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, इन्हें घर पर ही खाद्य सामग्री, सब्जी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आगरा में 22 हॉट स्पॉट बनाए गए थे, इसे संशोधित करते हुए हॉट स्पॉट की संख्या 38 कर दी गई। अब जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं और सर्वे हो चुका है, उन्हें हॉट स्पॉट की सूची से हटाया जा रहा है। शनिवार को जारी की गई सूची के अनुसार आगरा में अब 29 हॉट स्पॉट हैं, इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
आगरा के हॉट स्पॉट
आजमपाडा, जोगीपाडा
मोहल्ला टीला अमजेरी खान
ग्राम मघटई, शाहगंज
मोहल्ला सीता नगर रामबाग
गली चारसू हरीपर्वत
मरकज मस्जिद हींग गी मंडी
बडी मस्जिद तोपखाना नाई की मंडी
टेंट वाली मस्जिद, वजीरपुरा
मदीना मस्जिद गढैया
छोटी मस्जिद साबुन कटरा
किशोरपुरा, जगदीशपुरा
छीलरा, इरादतनगर
सुभाष नगर, न्यू आगरा
सुभाष नगर, जगदीशपुरा
हसनपुर, खंदौली
घटिया आजम खां
बसंत विहार कमला नगर
हाइवे भगवान टॉकीज के पास
हसनपुर, खंदौली
शाहदरा यमुना पार
मोहल्ला आजाद नगर खंदारी
क्रपाल कॉलोनी सीताकुंज जगदीशपुरा
आम का पुरा सराय जाजउ
खेरागढ