आगरालीक्स… आगरा में पुलिस का छापा, लॉक डाउन में पॉश कॉलोनी के एक फ्लैट में जुआ खेलते हुए पांच को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही दो भाग गए, पुलिस ने फ्लैट से 45 हजार रुपये जब्त किए हैं।
आगरा में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन है, लोगों से घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में पुलिस को पॉश कॉलोनी के फ्लैट में जुआ खेलने की जानकारी मिली। थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार आधी रात को कमला नगर की ब्रज विहार चौकी क्षेत्र के संगम विहार में एक फ्लैट में जुआ खेलने की सूचना मिली, पुलिस ने छापा मारा। टीम ने पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया, इन लोगों ने पुलिस को अपने नाम विशाल गर्ग, प्रवीन गोयल,चिराग मोहित गर्ग और आशीष गोयल हैं। वहीं, मौके से फरार आरोपितों के नाम सोनू और जुगल अग्रवाल बताए हैं। ये न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने 45,300 रुपये भी बरामद किए हैं।