Tuesday , 5 May 2026
Home टॉप न्यूज़ 57 year old patient died in SN Medical college, Agra, test corona positive, 148 total cases
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

57 year old patient died in SN Medical college, Agra, test corona positive, 148 total cases

107

आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मौत, रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि से मची खलबली, दो और नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 148 पहुंच गई है।

आगरा में मंगलवार शाम को चार कोरोना के नए मरीज आए, रात को कोरोना के दो और मरीज आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इसमें से एसएन मेडिकल कॉलेज में सात अप्रैल से 57 साल का एक मरीज भर्ती था, उसकी मंगलवार देर रात को रेस्पेरेटरी फेल्यर से मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
कोरोना के छह नए मामले
कोरोना के छह नए केस में से 57 साल का मरीज एसएन में भर्ती था, उसकी मौत हो गई। राजा की मंडी के चांदी कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भगवान टॉकीज के पास के अस्पताल में इलाज करा चुकी बाह की महिला में कोरोना पॉजिटिव आया था, अब उसके पति में भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जबकि तीन अन्य केस हैं।

एसएन में भर्ती कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
एसएन में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से आठ मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जमाती और उनके संपर्क वाले हैं, अब इनकी दूसरी रिपोर्ट भेजी जाएगी, इसके बाद निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाएगा।
चार की मौत, कोरोना की हुई पुष्टि
आगरा में कोरोना के 148 केस आ चुके हैं। इसमें से 76 साल की महिला की एसएन में, भगवान टॉकीज के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कैंसर पीडित महिला मरीज और ब्रेन हेमरेज से पीडित महिला मरीज की मौत हो चुकी है। इन सभी की ​कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह आगरा में चार मौत हुई हैं, इन चारों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Celebration on First Bada Mangal in Hanuman Temples of Agra

आगरालीक्स …Agra News: आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है, लगड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: DBRAU, Agra Five professor become senior professor

आगरालीक्स…Agra News” आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में पांच प्रोफेसर बनाए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Three arrested in Rs 45 Crore ITC Fake Claim in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फर्जी बिलों से 45 करोड़ की जीएसटी चोरी...

बिगलीक्स

Agra Live News: SC order to demolish encroachment of road’s in Labhchand Market Raja Ki Mandi

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के राजा की मंडी मामले में सुप्रीम कोर्ट...

error: Content is protected !!