आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस आने के साथ ही हॉट स्पॉट की नई सूची जारी की है, इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया है, कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता है।
आगरा में 30 एक्टिव हॉट स्पॉट हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 36 कोरोना के केस छत्ता क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया से सामने आ रहे हैं। इसमें से धूलियागंज, जीवनीमंडी, फ्री गंज में कोरोना के केस मिले हैं।

36 कोरोना के केस धूलियागंज, जीवनीमंडी, फ्री गंज
32 कोरोना के केस भगवान टॉकीज
25 कोरोना के केस एसएन मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल रोड, फव्वारा, चित्रा टॉकीज खटीक पाडा
24 कोरोना के केस मंटोला ढोलीखार
24 कोरोना के केस वजीरपुरा, गांधी नगर
23 कोरोना के केस फतेहपुर सीकरी
22 कोरोना के केस आवास विकास कॉलोनी
21 कोरोना के केस खंदारी
20 कोरोना के केस तोपखाना, राजा की मंडी