Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Update : Aambedkar Univ. Agra, Professor & SN Medical College, Senior Resident Agra test corona positive
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona Update : Aambedkar Univ. Agra, Professor & SN Medical College, Senior Resident Agra test corona positive

225

आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के नए केस आ गए हैं, आंबेडकर विवि के शिक्षक और एसएन के सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

आगरा में शनिवार को कोरोना के 42 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित की संख्या बढकर 543 पहुंच गई है। इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 134 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 134 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव 409 का चल रहा इलाज, 15 की मौत
आगरा के कोरोना पॉजिटिव 409 का इलाज चल रहा है, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है और 134 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में भर्ती किया गया है। अन्य जिलों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को​ डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!