Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Section 144 imposed in Agra till 27 June
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Section 144 imposed in Agra till 27 June

232

आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू की गई है, 27 जून तक धारा 144 लागू कर दी गई है। घर पर जरूरी सामान की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में कोरोना के केस बढकर 569 पहुंच गई है। ऐसे में आगरा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, 17 मई तक लॉक डाउन है, ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते हैं, बेवजह बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी का कहना है दूध, किराना का सामान और सब्जी की डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे, घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना के केस बढकर पहुंचे 569
आगरा में कोरोना के 26 नए केस, 569 पहुंची संख्या, अंबेडकर विवि के प्रोफेसर, एसएन के जूनियर डॉक्टर सहित 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।
इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 134 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 134 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

error: Content is protected !!