Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona update: 15 New Corona positive case, Total case 612
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona update: 15 New Corona positive case, Total case 612

287

आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 15 नए केस, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 612

आगरा में सोमवार को कोरोना के 15 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 612 पहुंच गई है। कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, इससे संख्या बढती जा रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने के बाद आगरा रेड जोन में है, यहां किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। सोमवार से शुरू हुए लॉक डाउन 3 में सख्ती कर दी गई है। किसी को भी बेवजह बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है, आवश्यक कार्य से ही मुंह पर मास्क लगाकर निकल सकते हैं। हॉट स्पॉट एरिया सहित शहर में होम डिलीवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आगरा में लगातार बढ रहे केस
आगरा में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 54 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 596 पहुंच गई है। ककुला एक नया हॉट स्पॉट बन गया है, यह मलपुरा क्षेत्र का एक गांव है, एक ही परिवार के संपर्क में आने से 10 लोग पहले संक्रमित हो चुके हैं, अब और संख्या बढ रही है।
आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!