आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 19 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 640 पहुंच गई है। कोरोना की रोकथाम को आगरा में केंद्र से टीम आ रही है। यह टीम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए काम करेगी।

आगरा में मंगलवार को कोरोना के 19 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 640 पहुंच गई है। कोरोना की रोकथाम ना होने पर केंद्र से एक टीम आगरा में भेजी गई है, यह टीम बुधवार को आगरा में काम शुरू कर देगी। टीम द्वारा कोरोना के संक्रमण फैलने के कारण और रोकथाम पर काम किया जाएगा। जिससे कोरोना के संक्रमण की रोकथाम की जा सके।


एक महीने के बच्चे ने दी कोरोना को मात, 241 हो चुके डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को 26 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए, इन मरीजों में एक एक महीने का बच्चा भी है, यह पूरी तरह से ठीक हो गया है, इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही अभी तक कोरोना संक्रमित 241 मरीजों को आगरा से डिस्चार्ज किया जा चुका है।